देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली प्रशासन ने कोविड-19 से निपटने के लिए नई रणनीति बनाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली प्रशासन ने कोविड-19 से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से एक समर्पित कॉल सेंटर की स्थापना की है और इस जानलेवा वायरस को रोकने के लिए अपनी नई रणनीति के तहत कई टीमों का गठन किया है।
नयी दिल्ली, पांच जून पश्चिमी दिल्ली प्रशासन ने कोविड-19 से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से एक समर्पित कॉल सेंटर की स्थापना की है और इस जानलेवा वायरस को रोकने के लिए अपनी नई रणनीति के तहत कई टीमों का गठन किया है।
योजना के अनुसार नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारी परामर्श के लिए प्रत्येक कोविड-19 रोगी को कम से कम एक कॉल करेंगे और रोगी के इस वायरस से संक्रमित पाये जाने की तिथि से शुरूआती पांच दिन के लिए उनका हालचाल जानेंगे।
यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने फिर केंद्र सरकार पर किया हमला, चार देशों से की तुलना में भारत के लॉकडाउन को बताया विफल.
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (पश्चिम) धर्मेंद्र कुमार ने एक परिपत्र में कहा कि कॉल सेंटर के कर्मी कोविड-19 स्थिति से संबंधित लोगों के सवालों के जवाब भी देंगे।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा टीमों, ‘‘कोरोना फुट वारियर्स’’ और निरूद्ध क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों जैसी छह स्तरीय टीमों के माध्यम से छह घंटे के भीतर कार्रवाई की जानी चाहिए।
यह भी पढ़े | India-China Border Tension: लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन के मेजर जनरल लिउ लिन बीच कल होगी वार्ता.
परिपत्र में कहा गया है कि ‘‘कोरोना फुट वारियर्स’’ को अपने संबंधित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने और जागरूकता पैदा करने के लिए कहा गया है।
इसमें कहा गया है कि मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी को पश्चिम जिले में जांच, घर में पृथक लोगों की नियमित निगरानी और अस्पताल में रोगियों के दाखिले से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 1,359 मामले सामने आये थे जिससे राष्ट्रीय राजधानी में इस महामारी के मामलों की संख्या 25 हजार के पार पहुंच गई थी और इससे मृतकों की संख्या 650 हो गई है।
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के सबसे अधिक 1,513 मामले बुधवार को सामने आये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)