देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : भूमि विवाद में व्यक्ति की हत्या, भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार को भूमि विवाद में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके भाई ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हरिन्घता (प. बंगाल), 19 सितंबर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार को भूमि विवाद में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके भाई ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

यह भी पढ़े | CSK ने मुंबई इंडियंस को पहले मैच में 5 विकेट से हराया: 19 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि यह घटना हरिन्घता पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुरुमबेलिया-मोल्लाबेलिया में हुई।

उन्होंने कहा कि विवाद में अली हुसैन मंडल ने अपने भाई मंसूर अली मंडल पर लाठी से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गये।

यह भी पढ़े | India’s First CRISPR COVID-19 Test: टाटा समूह ने पेश किया देश का पहला CRISPR कोविड-19 टेस्ट.

पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\