West Bengal: पश्चिम बंगाल CBI ने अर्जुन सिंह, उनके बेटे को 13 जनवरी को पेश होने को कहा
पश्चिम बंगाल सीआईडी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह तथा उनके बेटे को नया समन जारी करके 13 जनवरी को अपने जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है।
कोलकाता, 11 जनवरी : पश्चिम बंगाल सीआईडी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह तथा उनके बेटे को नया समन जारी करके 13 जनवरी को अपने जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है.
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि भाटपारा नगर पालिका द्वारा 4.5 करोड़ रुपये की निविदाओं को मंजूरी दिए जाने से संबंधित वित्तीय भ्रष्टाचार के मामले में यह समन जारी किया गया है. यह भी पढ़ें : केरल पुलिस ने लड़की से बलात्कार के मामले में नौ और लोगों को हिरासत में लिया
आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘सिंह और उनके बेटे को भाटपारा नगर पालिका द्वारा जारी निविदाओं से जुड़े वित्तीय भ्रष्टाचार के मामले में 13 जनवरी को अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

