कोलकाता, एक सितंबर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कर्मियों ने चार लोगों की जान बचायी। अर्द्धसैनिक बल की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के मुताबिक, सोमवार को सीमा के पास बामनाबाद में गंगा में नाव पलट जाने के बाद तीन मछुआरे मदद के लिए चिल्लाए।
उनकी चीख सुनकर बीएसएफ कर्मी इंजन वाली नाव से उनके पास पहुंचे और तीनों को बचा लिया।
प्राथमिक चिकित्सा के बाद तीनों मछुआरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां वे उपचाराधीन हैं। तीनों मुर्शिदाबाद जिले के ही रहने वाले हैं।
बयान के मुताबिक, इसी दिन एक अन्य घटना में लौंगोला सीमा चौकी के पास एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया।
चौकी पर तैनात एक बीएसएफ जवान उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां उसका इलाज किया गया।
शफीक माधव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY