देश की खबरें | कोविड-19 के मरीजों की बढती संख्या के मद्देनजर पंजाब के सभी शहरों में सप्ताहांत कर्फ्यू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोविड-19 के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कई आपात कदम उठाने के आदेश दिए, जिनमें 21 अगस्त से राज्य के सभी 167 शहरों में सप्ताहांत शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाना शामिल है। कर्फ्यू के समय में भी दो घंटे की वृद्धि की गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 20 अगस्त पंजाब में कोविड-19 के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कई आपात कदम उठाने के आदेश दिए, जिनमें 21 अगस्त से राज्य के सभी 167 शहरों में सप्ताहांत शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाना शामिल है। कर्फ्यू के समय में भी दो घंटे की वृद्धि की गई है।

इससे पहले केवल तीन शहरों लुधियाना, जालंधर और पटियाला में सप्ताहांत पर कर्फ्यू लागू होता था।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: दूध के डेयरी में Ammonia Gas लीक, 12 लोग बेहोश, कराया गया अस्पताल में भर्ती.

सभी शहरों और कस्बों में अब शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू होगा जबकि पहले कर्फ्यू की अवधि रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक थी। सभी कदम शुक्रवार से प्रभावी होंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक आपात कदम के तहत मुख्यमंत्री ने 31 अगस्त तक विवाह एवं अंत्येष्टि को छोड़कर लोगों के किसी भी जमावड़े पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश दिए।

यह भी पढ़े | Trivandrum International Airport: तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को निजी कंपनी के हाथों में देने का केरल सरकार का विरोध, सीएम पिनाराई विजयन ने सर्वदलीय नेताओं की बुलाई बैठक.

कोविड-19 के हालात की समीक्षा करने के लिए वीडियो कांफ्रेंस के जरिये की गई बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक इस महीने के अंत तक सभी सरकारी और निजी बैंक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करेंगे।

अमरिंदर सिंह ने संक्रमण के बढ़ते मामले से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करने का निर्देश दिया है।

गत कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने ये कदम उठाए हैं।

पंजाब में बृहस्पतिवार तक राज्य में 37,824 लोगों के कोविड-19 होने और 957 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे सरकारी अधिकारियों से मिलने वालों की संख्या को सीमित करें और लोगों को ऑनलाइन शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट