एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चेतावनी स्तर के नजदीक बह रहा है यमुना में जलस्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह चेतावनी स्तर के नजदीक बह रही यमुना नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

देश की खबरें | चेतावनी स्तर के नजदीक बह रहा है यमुना में जलस्तर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 अगस्त राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह चेतावनी स्तर के नजदीक बह रही यमुना नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह नौ बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 203.98 मीटर था। यह शनिवार रात सात बजे 204.14 मीटर और शुक्रवार शाम पांच बजे 204.41 मीटर था।’’

यह भी पढ़े | NEET JEE Exam 2020: लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार की जेईई-नीट परीक्षा स्थगित करने वाले प्रपोजल को किया रिजेक्ट.

चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथनीकुंड बैराज से सुबह 8 बजे 4,353 क्यूसेक की दर से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा था। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे प्रवाह की दर 11,445 क्यूसेक थी, जो पिछले 24 घंटों में अधिकतम थी।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat 2020: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उठाए 6 अहम मुद्दे.

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले दो दिनों से प्रवाह की दर 4,000 क्यूसेक और 15,000 क्यूसेक के बीच बनी हुई है, जो बहुत अधिक नहीं है।’’

एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है।

बैराज से छोड़ा गए पानी को आम तौर पर राजधानी तक पहुंचने में दो-तीन दिन लगते हैं। इस पानी से दिल्ली को पेयजल मिलता है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश के कारण शुक्रवार को जलस्तर बढ़ गया।

पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए 24 नौकाएं तैनात की हैं। इनमें से प्रत्येक पर दो गोताखोर तैनात हैं। साथ ही अतिरिक्त नौकाएं और गोताखोर तैयार रखे गए हैं।

आम तौर पर, हथनीकुंड बैराज में प्रवाह की दर 352 क्यूसेक है, लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के बाद छोड़ा जाने वाला पानी बढ़ जाता है।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).