देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी, फरीदकोट में तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड जारी रही और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।
चंडीगढ़, 19 दिसंबर पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड जारी रही और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।
बठिंडा भी भीषण ठंड की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के आंकड़ों के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आंकड़ों के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सिरसा और करनाल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सिरसा में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसमें कहा गया है कि रोहतक में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और अंबाला में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2024 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

