देश की खबरें | उत्तराखंड में ‘पंचम धाम’ नाम से युद्ध स्मारक बनेगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 25 जुलाई मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को कहा कि राज्य के शहीदों के सम्मान में यहां एक भव्य युद्ध स्मारक बनाया जाएगा जिसका नाम ‘पंचम धाम’ होगा।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘इस उद्देश्य के लिए शहर में एक भूखंड चिह्नित कर लिया गया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण हम शिलान्यास नहीं कर सके, लेकिन जल्द ही यह होगा। हमारे शहीदों की याद में ‘पंचम धाम’ नाम से एक भव्य युद्ध स्मारक बनाया जाएगा। ’’

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: CM शिवराज सिंह चौहान चिरयु अस्पताल में हुए भर्ती: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पंचम धाम नाम राज्य में स्थित चार धाम से प्रेरित है।

करगिल के शहीदों को याद करते हुए रावत ने कहा कि उन्होंने बहुत ही मुश्किल हालत में लड़ी गई लड़ाई में अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले दर्ज, 33 सुरक्षा कर्मी भी पाए गए संक्रमित.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने जिन हालात में करगिल की लड़ाई लड़ी वह बहुत ही मुश्किल थे लेकिन हमारी सेना ने अभूतपूर्व साहस दिखाया।’’

उन्होंने कहा कि उस युद्ध में देश को विजय दिलाने के दौरान उत्तराखंड के 75 जवानों ने बलिदान दिया था।

करगिल युद्ध की बरसी रविवार को है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य है जो न केवल युद्ध में शहीदों के परिजनों को बल्कि आतंकवाद निरोधी एवं उग्रवाद निरोधी अभियानों में शहीद होने वाले अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के परिजनों को भी सरकारी नौकरी देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)