जरुरी जानकारी | वहदाम टी ने चाय बागान कर्मियों के बच्चों के डिजिटल लर्निग के लिए बायजू के साथ गठजोड़ किया

नयी दिल्ली, 26 सितंबर वहदाम चाय ने शनिवार को कहा कि उसने चाय बागान के श्रमिकों के बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए बायजू के साथ गठजोड़ कायम किया है।

वहदाम टी ने एक बयान में कहा कि दोनों साझेदारों की, 1,000 से भी अधिक बच्चों को शामिल करके दार्जिलिंग के आठ से 10 चाय बागानों में इस महीने एक प्रायोगिक परियोजना को शुरू करने की योजना है।

यह भी पढ़े | Bada Business ‘Retail Ka Mahakumbh’ 2020 Live Streaming: विश्व के सबसे बड़े वेबिनार में डॉ विवेक बिंद्रा देंगे कोरोना काल में बिजनेस बढ़ाने का मंत्र, यहां देखें लाइव.

यह प्रायोगिक परियोजना वहदाम के प्रमुख सामाजिक पहल ‘टीच मी’ के माध्यम से की जा रही है।

वहदाम टीज ने कहा कि इसका उद्देश्य भारत में विभिन्न चाय बागानों में डिजिटल लर्निंग के माध्यम से चाय चाय बागानों के श्रमिकों के बच्चों को सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़े | आलू, प्याज, टमाटर के दाम में हुई गिरावट तो सबसे पहले से कर देगा अलर्ट ये Portal.

वहदाम टीज़ के संस्थापक और सीईओ बाला सारदा ने कहा, ‘‘हमारे ‘टीच मी’ सामाजिक पहल के साथ, हम लगातार चाय उद्योग में कम सुविधा प्राप्त बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कमियों और अवसरों को खोजने की कोशिश करते हैं। इसमें एक प्रमुख कमी, उच्च लागत और सीमित स्कूल बुनियादी ढांचा सुविधाओं के कारण उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल शिक्षा देने की है।”

पांच साल पुराने स्टार्टअप कंपनी वहदाम टीज ने निवेशकों से वित्तपोषण के रूप में 1.7 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इसका राष्ट्रीय राजधानी में एक केन्द्र है और मुख्य रूप से विदेशी बाजारों को जरुरतों को पूरा करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)