VVS Laxman's Coach Ashok Singh No More: वीवीएस लक्ष्मण के कोच अशोक सिंह का निधन
वीवीएस लक्ष्मण और आंध्र के विकेटकीपर एमएसके प्रसाद जैसे क्रिकेटरों को कोचिंग देने वाले अशोक सिंह का बीमारी के कारण सोमवार को निधन हो गया. अशोक सिंह के परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी. उनके परिवार में पत्नी, तीन बच्चे और एक बेटी है.
हैदराबाद: वीवीएस लक्ष्मण और आंध्र के विकेटकीपर एमएसके प्रसाद जैसे क्रिकेटरों को कोचिंग देने वाले अशोक सिंह का बीमारी के कारण सोमवार को निधन हो गया. अशोक सिंह के परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी. उनके परिवार में पत्नी, तीन बच्चे और एक बेटी है.
उनके बेटे आनंद ने कहा कि उनके पिता ने मध्यक्रम बल्लेबाज लक्ष्मण को 1998 से संन्यास के समय तक कोचिंग दी थी.
आनंद सिंह ने कहा, ‘‘पिछले साल उनकी मस्तिष्क कैंसर की सर्जरी हुई थी. इसके बाद 14 महीने तक वह ठीक रहे.’’
उन्होंने साथ ही कहा कि उन्होंने 30 साल तक विभिन्न स्तर तक कई खिलाड़ियों को कोचिंग दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

