क्या अजीत अगरकर की होगी छुट्टी? रिपोर्ट में दावा- VVS लक्ष्मण बन सकते हैं टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 15 अगस्त से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन भी चयन समिति के भविष्य को प्रभावित कर सकता है. BCCI AGM में चीफ सेलेक्टर के पद को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है.
VVS Laxman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में है और उनकी जगह पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज VVS लक्ष्मण को नया चीफ सेलेक्टर बनाया जा सकता है. हालांकि, BCCI की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. Ireland vs Afghanistan, 1st ODI Match Winner Prediction: पहले वनडे में घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान को हराकर जीत से आगाज कर पाएगा आयरलैंड? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
रोहित शर्मा विवाद के बाद बढ़ा दबाव
रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर हुए विवाद के बाद अगरकर पर दबाव बढ़ गया. खबरें आई थीं कि चयन समिति और टीम मैनेजमेंट भविष्य की वनडे योजनाओं में रोहित शर्मा को धीरे-धीरे बाहर करने पर विचार कर रहे थे.
हालांकि, बाद में BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया कि रोहित शर्मा टीम की योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे. इसके बाद लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा ने 110 गेंदों पर 138 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी.
VVS लक्ष्मण सबसे आगे- रिपोर्ट
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, VVS लक्ष्मण अगरकर की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे हैं. फिलहाल लक्ष्मण बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पूर्व NCA) में क्रिकेट संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि BCCI के कुछ अधिकारी मानते हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण के अनुभव और फैसलों का अधिक सम्मान करेंगे.
रविचंद्रन अश्विन और जहीर खान के नाम भी आए थे सामने
रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले रविचंद्रन अश्विन और जहीर खान के नाम भी चर्चा में थे. हालांकि, BCCI के नियमों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पांच साल का 'कूलिंग-ऑफ पीरियड' पूरा किए बिना कोई खिलाड़ी चयनकर्ता नहीं बन सकता. अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, इसलिए फिलहाल वह इस पद के लिए पात्र नहीं हैं.
अगरकर का कार्यकाल क्यों सवालों में?
अजीत अगरकर ने जुलाई 2023 में भारत के चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था. उनके कार्यकाल में भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता. इसके अलावा टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची थी.
रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका कार्यकाल जून 2027 तक बढ़ाया गया था, लेकिन हालिया विवादों और चयन संबंधी फैसलों को लेकर उठे सवालों के कारण अब सितंबर 2026 में होने वाली BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) में उनके भविष्य पर चर्चा हो सकती है.
श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर रहेंगी नजरें
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 15 अगस्त से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन भी चयन समिति के भविष्य को प्रभावित कर सकता है. BCCI AGM में चीफ सेलेक्टर के पद को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2026 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

