क्रिकेट

India vs West Indies ODI Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच वनडे क्रिकेट में कई यादगार मुकाबले खेले गए हैं. इन मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों ने कई बार शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. कुछ बल्लेबाजों ने तो एक ही वनडे सीरीज में लगातार रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

India vs West Indies ODI Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs West Indies Cricket Team ODI Series 2026: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो गया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भी खेलते नजर आएंगे. अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Stats And Preview: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कल होगी फाइनल की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच वनडे क्रिकेट में कई यादगार मुकाबले खेले गए हैं. इन मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों ने कई बार शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. कुछ बल्लेबाजों ने तो एक ही वनडे सीरीज में लगातार रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. आइए जानते हैं उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

विराट कोहली (453 रन, 2018)

इस सूची में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं. साल 2018 में वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आई थी. पांच मैचों की उस वनडे सीरीज में विराट कोहली ने पांच पारियों में 151 की शानदार औसत और 112.96 की स्ट्राइक रेट से 453 रन बनाए थे. उनके बल्ले से तीन शतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 157 रन रहा था. इस सीरीज में उन्होंने 52 चौके और 7 छक्के भी जड़े थे.

रोहित शर्मा (389 रन, 2018)

साल 2018 की उसी सीरीज में रोहित शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने पांच मैचों की पांच पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 129.66 की औसत और 118.96 की स्ट्राइक रेट से 389 रन बनाए थे. रोहित के बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक निकला था. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन रहा था. उन्होंने इस सीरीज में 43 चौके और 16 छक्के लगाए थे.

अजिंक्य रहाणे (336 रन, 2017)

साल 2017 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी. उस सीरीज में अजिंक्य रहाणे बेहतरीन फॉर्म में नजर आए थे. उन्होंने पांच मैचों की पांच पारियों में 67.20 की औसत और 77.06 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए थे. रहाणे ने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए थे. उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा था. उन्होंने सीरीज में 34 चौके और 3 छक्के लगाए थे.

वीवीएस लक्ष्मण (312 रन, 2002)

इस सूची में चौथे स्थान पर वीवीएस लक्ष्मण हैं. साल 2002 में वेस्टइंडीज की टीम सात मैचों की वनडे सीरीज खेलने भारत आई थी. लक्ष्मण ने सात पारियों में 52 की औसत और 78.98 की स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए थे. उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन रहा था. इस सीरीज में उन्होंने 27 चौके लगाए थे, जबकि एक भी छक्का नहीं लगाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2026 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).