India National Cricket Team vs England National Cricket Team T20I Series 2026: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला 9 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल (Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में खेला गया. चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को नौ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली हैं. इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले टीम इंडिया को हराकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया अब सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs England Women One-Off Test Match Preview: लॉर्ड्स में पहली बार होगा ऐतिहासिक महिला टेस्ट, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, प्रमुख खिलाड़ी समेत सारे डिटेल्स
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब मुख्य कोच गौतम गंभीर, सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा (Performance Review) करने की तैयारी में है. हालांकि फिलहाल गंभीर को हटाने की कोई योजना नहीं है, लेकिन उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा सकता है.
इंग्लैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार
ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों में नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लेकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका.
159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों में नाबाद 79 रन और फिल सॉल्ट ने 42 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए. दोनों ने मिलकर इंग्लैंड को सिर्फ 13.5 ओवर में 9 विकेट से जीत दिला दी. भारत की ओर से सिर्फ अर्शदीप सिंह ही एक विकेट लेने में सफल रहे. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ किसी बहु-मैचीय द्विपक्षीय टी20 सीरीज में जीत दर्ज की.
गौतम गंभीर के भविष्य पर उठने लगे सवाल
गौतम गंभीर ने 9 जुलाई 2024 को भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद संभाला था. उनके कार्यकाल में भारत ने 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 एशिया कप और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े खिताब जीते.
हालांकि हाल के महीनों में द्विपक्षीय टी20 सीरीज में टीम का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है. आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम सीरीज गंवा चुकी है. साल 2018-19 के बाद यह पहला मौका है जब भारत लगातार दो द्विपक्षीय टी20 सीरीज हारा है.
बीसीसीआई कर सकता है जिम्मेदारियों में बदलाव
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई फिलहाल गौतम गंभीर को हटाने के पक्ष में नहीं है. हालांकि बोर्ड उनके कार्यभार को कम करने के लिए कोचिंग जिम्मेदारियों का बंटवारा कर सकता है. बताया जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में गंभीर ही मुख्य कोच बने रहेंगे, जबकि जिम्बाब्वे दौरे की टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए वीवीएस लक्ष्मण को टीम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
यह फैसला भारत के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और कोचिंग स्टाफ के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर लिया जा सकता है. हालांकि लगातार खराब द्विपक्षीय प्रदर्शन के चलते गौतम गंभीर और पूरे सपोर्ट स्टाफ पर दबाव पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है. अब सभी की नजर बीसीसीआई की समीक्षा बैठक पर रहेगी, जहां टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं.













QuickLY