देश की खबरें | मेरठ खंड शिक्षक और मेरठ खंड स्नातक के लिए मतदान जारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उत्तर प्रदेश), एक दिसंबर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 11 सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव में मेरठ खंड शिक्षक और मेरठ खंड स्नातक के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले में सुबह आठ बजे से मतदान जारी है।

मेरठ खंड शिक्षक के लिए 15 और मेरठ खंड स्नातक के लिए 30 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय किसानों का किया समर्थन, कहा- हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक में हैं.

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एमएन उपाध्याय ने बताया कि मेरठ खंड शिक्षक और मेरठ खंड स्नातक के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। दोपहर तक 30 प्रतिशत मतदान हुआ था।

उन्होंने बताया कि कुल 21,776 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

यह भी पढ़े | Government Jobs 2020: राज्य, केंद्र, रेलवे, बैंक, आर्मी, नेवी, डिफेंस और पुलिस की लेटेस्ट सरकारी भर्तियों की पूरी लिस्ट यहां करें चेक.

उपाध्याय ने बताया कि मतदान के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं... एएच इंटर कॉलेज दादरी, एनटीपीसी विद्युत नगर दादरी, नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21 ए, बिसरख ब्लॉक, जेवर ब्लॉक, इंटर कॉलेज रबूपुरा तथा अमीचंद इंटर कॉलेज कसना।

उन्होंने बताया कि मतदान में कुल 128 कर्मचारी... 32 पीठासीन और 96 मतदान अधिकारी शामिल हैं। सात में से पांच मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं।

अधिकारी ने बताया कि मतदाता बैगनी रंग के स्केच पेन से मत देंगे, जो कि केंद्र पर ही मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं सहित सभी के लिए मास्क और दस्ताने पहना अनिवार्य है। थर्मल स्कैनर से तापमान की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के मरीज को भी मतदान का मौका मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)