कोलकाता, 23 जुलाई पश्चिम बंगाल में विश्व भारती विश्वविद्यालय ने प्रसिद्ध कांच मंदिर में साप्ताहिक उपासना के दौरान मोबाइल फोन तथा कैमरे ले जाने पर रोक लगा दी है।
अधिकारियों ने बताया कि 21 जुलाई को जारी अधिसूचना में विश्वविद्यालय ने कहा कि 22 जुलाई से उपासना के दौरान मोबाइल और कैमरे की इजाजत नहीं होगी।
अधिकारियों ने इस कदम के लिए कोई कारण नहीं बताया है।
केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक छात्र ने बताया कि 15 जुलाई को कांच मंदिर में कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती के भाषण के कुछ अंशों वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
यह भी पढ़े | अधिसूचना जारी, अब भारतीय सेना में महिला अधिकारियों को मिलेगा स्थायी कमीशन.
मामले पर टिप्पणी के लिए कुलपति से संपर्क नहीं हो सका।
विश्वविद्यालय के सूत्रों ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि फोन कॉल और बातचीत से उपासना सत्र का माहौल बाधित न हो।
उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन और कैमरे पहले से विश्वविद्यालय के प्रदर्शनी हॉल में प्रतिबंधित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY