देश की खबरें | झारखंड की पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस में विस्टाडोम डिब्बा जोड़ा गया

रांची, 13 सितंबर झारखंड की पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस का बुधवार से नियमित परिचालन शुरू हो गया, जिसमें विस्टाडोम डिब्बा भी जोड़ा गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को न्यू गिरिडीह स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अधिकारी ने कहा कि इसमें एक विस्टाडोम डिब्बा है, जिसमें यात्री क्षेत्र की पहाड़ियों और जंगलों का मनोरम दृश्य देख सकेंगे।

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा संचालित यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह छह बजकर पांच मिनट पर रांची से प्रस्थान करेगी और दोपहर एक बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। वहां से दोपहर दो बजे रवाना होगी और रात साढ़े नौ बजे रांची पहुंचेगी।

अधिकारी ने कहा कि रामगढ़ के सिधवार और रांची के सांकी के बीच भूस्खलन के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित बरकाकाना-मेसरा-टाटीसिलवे मार्ग के बजाय कुछ समय के लिए बरकाकाना, मुरी और टाटीसिलवे के रास्ते चलेगी।

विस्टाडोम डिब्बे में 360 डिग्री घूमने योग्य शानदार कुर्सियां, बड़ी खिड़कियां, शीशे वाली छतें और वाईफाई समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)