मुंबई, 18 सितंबर भारतीय नौसेना का विनिवेशित विमानवाहक पोत 'विराट' शनिवार को नौसेना डॉकयार्ड से अपनी अंतिम यात्रा शुरू करेगा और गुजरात के भावनगर जिले के अलंग तक जाएगा।
भारतीय नौसेना के एक बयान के अनुसार, ऐतिहासिक पोत को शुक्रवार को अलंग के लिए रवाना होना था, लेकिन इसके प्रस्थान में एक दिन की देरी हुई है।
बयान के अनुसार कुछ कागजी काम अभी भी चल रहे हैं और इसमें कुछ और समय लगेगा। इसलिए 'विराट' को शनिवार को रवाना किया जाएगा।
यह पोत मुंबई में 2017 में सेवामुक्त होने से पहले 30 वर्षों तक भारतीय नौसेना की सेवा में था।
यह भारतीय बेड़े में एकमात्र युद्धपोत था जिसने ब्रिटेन की शाही नौसेना और बाद में भारतीय नौसेना में सेवा दी थी।
'विराट' को संग्रहालय या रेस्तरां में बदलने की कोशिशें हुईं, लेकिन यह योजना विफल हो गई।
अलंग स्थित श्री राम समूह ने जहाज के विघटन के लिए निलामी में जीत हासिल की थी ।
नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी की अपनी उच्च क्षमता वाले टग हैं जो पोत को अलंग तक ले जाएंगे और वहां तक ले जाने में दो दिन लगेंगे।
समुद्र तटीय शहर अलंग में दुनिया का सबसे बड़ा जहाज विघटन यार्ड है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY