देश की खबरें | विक्रांत मैसी-श्वेता त्रिपाठी की फिल्म ‘कार्गो’ नौ सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 अगस्त विक्रांत मैसी और श्वेता त्रिपाठी अभिनीत साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कार्गो’ नेटफ्लिक्स पर नौ सितंबर को रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को यह घोषणा की।

यह फिल्म आरती कादव के निर्देशन में बनी है।

यह भी पढ़े | एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समय सीमा 2 महीने के लिए बढ़ाई गई: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस फिल्म में नंदू माधव भी नजर आएंगे। यह फिल्म अकेलेपन से जूझ रहे एक दानव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक महिला अंतरिक्ष यात्री की मदद से मृत्यु उपरांत संचरण सेवाओं के लिए सालों से एक अंतरिक्ष यान पर काम कर रहा है जिसका इस्तेमाल मृत लोगों के पुनर्जन्म के लिए किया जाएगा।

नेटफ्लिक्स ने ट्विटर पर एक मीम साझा किया जिसमें मैसी श्वेता से फिल्म की रिलीज की तारीख पूछते नजर आ रहे हैं और श्वेता जवाी देती हैं,“23” जो उनके शो ‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन की रिलीज की तारीख है।

यह भी पढ़े | Earthquake In Tehri Garhwal: उत्तराखंड के तेहरी गढ़वाल में महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.4 मापी गई, किसी जान माल के नुकसाना की खबर नहीं.

विक्रांत ‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन में नजर आ चुके हैं।

नेटफ्लिक्स ने ट्वीट किया,“आपको माल का पहला हिस्सा मिल गया होगा। हम ‘कार्गो’ से आपको दूसरा हिस्सा भेज रहे हैं। नौ सितंबर को केवल नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।”

‘कार्गो’ इसके पहले मार्च में साउथवेस्ट समारोह में दिखायी जाने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह नहीं हो पाया।

कादव, नवीन शेट्टी, श्लोक शर्मा और अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित इस फिल्म का प्रीमियर 2019 में एमएएमआई फिल्म समारोह में किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)