नयी दिल्ली, 28 जून उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी हमेशा के लिए नहीं बनी रह सकती है। उन्होंने इस घातक वायरस से बचने के लिए लोगों से सभी एहतियात बरतने का आग्रह किया।
नायडू ने एक फेसबुक पोस्ट में लोगों से शांत रहने और दृढ़ विश्वास रखने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी तूफान हमेशा के लिए जारी नहीं रहता।’
यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 83 हजार के पार, 24 घंटे में 2,889 नए केस- 65 की मौत.
उपराष्ट्रपति ने कहा कि अधिकांश देशों ने लॉकडाउन को समाप्त कर दिया है और अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगातार उपाय कर रही है और उन्होंने सभी को आवश्यक सावधानी बरतने और दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए इसका समर्थन करने को कहा।
नायडू ने लोगों से इस वायरस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति आध्यात्मिकता में विश्वास और विज्ञान में भरोसे में निहित है।
उन्होंने कोविड-19 से बचने के लिए लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियम का पालन करने और लगातार हाथों को धोते रहने के लिए कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY