देश की खबरें | तमिलनाडु के मंत्री के निधन पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक नवंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरैकन्नू के निधन पर शोक प्रकट किया और समाज कल्याण के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की।

दोरैकन्नू कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उन्होंने चेन्नई स्थित एक अस्पताल में शनिवार रात को अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 30 मेडिकल मोबाइल वैन सेवा की हुई शुरूआत.

अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई।

नायडू ने ट्वीट किया, “तमिलनाडु के कृषि मंत्री श्री दोरैकन्नू के निधन से गहरा दुख हुआ।”

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पीएम मोदी ने समस्तीपुर में कहा, जंगलराज के युवराज से अलर्ट रहना है.

उन्होंने लिखा, “किसानों के कल्याण और पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए उन्होंने समर्पित भाव से कार्य किया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी 72 वर्षीय मंत्री के निधन पर शोक जताया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया, “तमिलनाडु सरकार में मंत्री तिरु आर दोरैकन्नू के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्होंने समाज सेवा और किसानों के सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय प्रयास किये थे। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)