लेह, दो जुलाई वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (वीसीओएएस) लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिंद्र कुमार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विभिन्न अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।
सेना ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल कुमार को लेह स्थित ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ में संचालनगत और साजो सामान के पहलुओं से भी अवगत कराया गया।
भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) द्वारा जारी सूचना के अनुसार वीसीओएएस ने लेह और लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने इस दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में तैनात सैनिकों से बात की।
एडीजीपीआई ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल कुमार ने सैनिकों की निष्ठा एवं पेशेवर अंदाज की प्रशंसा की और उन्हें ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ के मुख्यालय में संचालनगत एवं साजो सामान से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई।
वीसीओएएस ने शनिवार को करगिल एवं फुकचे के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और सैनिकों से बातचीत के दौरान उनके उच्च मनोबल एवं पेशेवर रुख की प्रशंसा की।
एडीजीपीआई ने कहा कि उन्होंने करगिल एवं रेजांगला युद्ध स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY