देश की खबरें | वाइस एडमिरल श्रीकांत का कोविड-19 से निधन, रक्षा मंत्री के शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल श्रीकांत का मंगलवार की सुबह निधन हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल श्रीकांत का मंगलवार की सुबह निधन हो गया।

वह कोविड-19 से पीड़ित थे।

यह भी पढ़े | COVID-19 in IIT Madras: आईआईटी मद्रास में कोरोना का अटैक, 15 दिनों में 183 छात्र कोरोना से संक्रमित.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नौसेना के वरिष्ठतम पनडुब्बी विशेषज्ञ अधिकारी वाइस एडमिरल श्रीकांत 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

यह भी पढ़े | ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को NCB ने जारी किया समन: 15 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “सीबर्ड के महानिदेशक वाइस एडमिरल श्रीकांत के असामयिक निधन से बहुत दुख हुआ।”

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना राष्ट्र के प्रति उनके योगदान और सेवा को हमेशा याद रखेगी।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, “उनके शोकाकुल परिजनों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना।”

अधिकारियों ने बताया कि वाइस एडमिरल श्रीकांत ने परमाणु सुरक्षा महानिरीक्षक और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के कमांडेंट के तौर पर भी काम किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार