खेल की खबरें | वर्स्टापेन ने लास वेगास ग्रां प्री में फॉर्मूला वन सत्र की 18वीं जीत दर्ज की

यह सत्र की सबसे प्रतिस्पर्धी रेस में से एक रही और तीन बार के मौजूदा विश्व चैम्पियन ने जस्टिन बीबर द्वारा दिखाये गये झंडे को पार करने के बाद ‘विवा लास वेगास, विवा लास वेगास’ गाना शुरू कर दिया।

रेड बुल के वर्स्टापेन ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हर किसी ने इसका लुत्फ उठाया होगा, हमने निश्चित रूप से ऐसा किया। अगले साल यहां आने और फिर ट्राफी जीतने के लिए उत्साहित हूं। ’’

रेस देखने के लिए बड़े सितारे जैसे ब्रैड पिट, रिहाना, उसेन बोल्ट और शाकिले ओनील भी मौजूद थे।

यह वर्स्टापेन की लगातार छठी जीत थी। फेरारी के चार्ल्स लेकलर्क दूसरे स्थान पर रहे, उन्होंने रेडबुल को पहला दूसरा पोडियम स्थान हासिल करने से वंचित कर दिया।

रेड बुल के दूसरे ड्राइवर सर्गियो पेरेज तीसरे स्थान पर रहे।

इन तीनों को लिमोजीन से पोडियम तक ले जाया गया।

सात बार के फॉर्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन मर्सिडीज के लिए सातवें स्थान पर रहे।

अगले हफ्ते अबुधाबी में फाइनल रेस होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)