देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री की मां के निधन पर शोक जताने जोधपुर पहुंचीं वसुंधरा राजे

जोधपुर, 21 अक्टूबर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बृहस्पतिवार को जोधपुर का दौरा किया जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मां को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राज्य के पूर्व मंत्री महिपाल मडेरना के परिवार के सदस्यों से भी शोक जताया जिनका रविवार को निधन हो गया था।

जोधपुर पहुंचने के बाद राजे पहले शेखावत के घर गईं और उनकी मां को श्रद्धांजलि देने के बाद वह मडेरना के गांव चाडी चली गईं।

राजे के एक समर्थक ने कहा कि लंबे समय बाद जोधपुर आने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और शहरों एवं गांव में रास्ते पर उनका अभिवादन किया जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

कांग्रेस नेता के गांव जाने के रास्ते में राजे भील समुदाय के एक सदस्य के घर रूकीं और वहां उनके साथ खटिया पर बैठकर भोजन किया।

उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि उनके मेजबान के घर के लीज को मंजूरी दें।

वह अपने समर्थकों से मिलने के लिए शुक्रवार को भी जोधपुर में रूकेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)