खेल की खबरें | रोनाल्डो के गोल से यूवेंटस ने टोरिनो को हराया

इस मैच के दौरान जियानल्युगी बुफोन ने सिरी ए में सर्वाधिक मैचों में उतरने का रिकॉर्ड भी बनाया।

रोनाल्डो ने यूवेंटस की ओर से तीसरा गोल दागा जिससे मौजूदा लीग में उनके लीग गोलों की संख्या 25 हो गई। वह लाजियो के काइरो इमोबाइल से चार गोल पीछे हैं जो शीर्ष पर चल रहे हैं।

यह भी पढ़े | ENG vs WI 1st Test Match 2020: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की, बेन स्टोक्स को मिली टीम की कमान.

रोनाल्डो का यूवेंटस की ओर से लगभग दो सत्र में फ्री किक पर यह पहला गोल है। उन्होंने अपने 43वें प्रयास में गोल दागा। यह रोनाल्डो का फ्री किक पर 46वां क्लब गोल है।

रोनाल्डो के अलावा यूवेंटस की ओर से पाउलो डाइबाला और युआन कुआड्रेडो ने पहले हाफ में गोल दागे जबकि टोरिनो की ओर से एंड्रिया बेलोटी ने गोल किया। टोरिनो के डिफेंडर कोफी जिदजी ने दूसरे हाफ में आत्मघाती गोल भी दागा।

यह भी पढ़े | बेटी ओलंपिया के साथ जोड़ी बनाकर प्रैक्टिस करने उतरी सेरेना विलियम्स.

यूवेंटस ने इस जीत से अपने रिकॉर्ड में सुधार करने वाले लगातार 10वें खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। टीम ने दूसरे स्थान पर चल रहे लाजियो पर सात अंक की बढ़त बना ली है जिसे एसी मिलान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

यूवेंटस के बुफोन का इटली की शीर्ष लीग में यह 648वां मैच था जिससे 42 साल के इस गोलकीपर ने एसी मिलान के पूर्व दिग्गज पाउलो मालदीनी को पीछे छोड़ दिया। मालदीनी ने 2009 में रिकॉर्ड बनाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)