देश की खबरें | उत्तराखंड भाजपा ने पार्टी के चार विधायकों को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड भाजपा ने पार्टी के चार विधायकों को 24 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष के सामने तलब किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 22 अगस्त उत्तराखंड भाजपा ने पार्टी के चार विधायकों को 24 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष के सामने तलब किया है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत के निर्देश पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्णवाल, पूरन सिंह फर्त्याल और महेश नेगी को तलब किया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में 83 नए मरीज पाए गए: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इनमें से दो विधायक विवादों में घिरे रहे हैं और दो पर पार्टी का अनुशासन तोड़ने का आरोप है।

उत्तराखंड विधानसभा में द्वारहाट क्षेत्र से विधायक महेश नेगी पर एक महिला द्वारा बलात्कार का आरोप लगाए जाने के बाद पार्टी की फजीहत हुई थी।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह- न करें मास्क पर उड़ रही अफवाहों पर विश्‍वास.

पिछले साल वायरल हुए एक वीडियो में खानपुर से विधायक चैंपियन बंदूक के साथ नाचते हुए देखे जाने के बाद विवादों के घेरे में आ गए थे।

इस मुद्दे पर पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि 24 अगस्त को उनका निलंबन वापस लिया जा सकता है।

झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल और लोहाघाट से विधायक पूरन सिंह फर्त्याल पर पार्टी का अनुशासन तोड़ने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\