देश की खबरें | उत्तराखंड भाजपा ने राज्यसभा सीट के लिए पांच नामों की सूची आलाकमान को भेजी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 24 अक्टूबर उत्तराखंड भाजपा ने राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवार का नाम तय करने के वास्ते पार्टी आलाकमान को पांच नाम की सूची भेजी है।

प्रदेश भाजपा के सूत्रों ने बताया कि सूची में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडेय, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोयल और पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल का नाम शामिल है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार नारायण सिंह को मारी गोली, कई समर्थक भी जख्मी.

राज्यसभा में राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा और इस सीट के लिये नौ नवंबर को चुनाव होना है।

इसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर है जिसका मतलब है कि पार्टी एक या दो दिन में अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तराखंड में 359 नए केस, 451 मरीज हुए ठीक: 24 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि भाजपा बहुगुणा को अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)