लखनऊ/नयी दिल्ली, 25 जनवरी भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को औरैया से गुड़िया कठेरिया और कानपुर देहात के रसूलाबाद से पूनम संखवार समेत आठ और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
पार्टी ने जलेसर निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार दिवाकर और एटा जिले की मरहरा सीट से वीरेंद्र वर्मा उम्मीदवार घोषित किया है।
भाजपा ने पटियाली से ममतेश शाक्य और अमांपुर (दोनों कासगंज जिले में) से हरिओम वर्मा का नाम घोषित किया है।
पार्टी ने मैनपुरी जिले की किशनी सीट से प्रियारंजन आशु दिवाकर को मैदान में उतारने का फैसला किया है। इसी तरह इटावा जिले की भरथना विधानसभा क्षेत्र से सिद्धार्थ शंकर दोहरे को मैदान में उतारा गया है।
औरैया, कानपुर देहात, एटा, कासगंज, मैनपुरी और इटावा जिलों में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY