देश की खबरें | उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने 13 नयी प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 31 अगस्त उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य में 13 नयी प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक ‘बायोसेफ्टी सेकेण्ड जेनरेशन’ (बीएसएल-दो) की 13 नयी प्रयोगशालाओं में 10 विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में तथा तीन प्रयोगशालाएं निजी मेडिकल कॉलेजों में स्थापित की गई हैं।

यह भी पढ़े | प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया दुःख, बताया एक कुशल राजनेता: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जालौन, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, बस्ती बहराइच, फिरोजाबाद, अयोध्या, बांदा तथा बदांयू के मेडिकल कॉलेजों में प्रयोगशालाएं बनायी गयी हैं। निजी मेडिकल कॉलेजों में जीएस मेडिकल कॉलेज हापुड़, मायो इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बाराबंकी तथा तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज में प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं।

इन प्रयोगशालाओं द्वारा निरन्तर कार्य करते हुए प्रतिदिन लगभग पांच हजार जांच की जा सकेगी।

यह भी पढ़े | Ganpati Visarjan 2020: मुंबई पुलिस ने शहर में 35,000 कर्मियों को तैनात किया, 5000 से अधिक सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी.

बयान के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री ने अयोध्या, बस्ती, बांदा, सहारनपुर, आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेजों तथा तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी में स्थापित प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाओं द्वारा लगातार कार्य करके अधिक से अधिक जांच पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न किए जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)