देश की खबरें | उत्तर प्रदेश बस अपहरण मामले का सरगना मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा/फिरोजाबाद, 20 अगस्त उत्तर प्रदेश में 34 यात्रियों को ले जा रही बस के अपहरण के कथित सरगना को पुलिस ने बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तड़के करीब पांच बजे फतेहाबाद इलाके में एक गांव के निकट आरोपी की, पुलिस की आगरा, फतेहाबाद इकाई तथा विशेष अभियान समूह की टीमों के साथ मुठभेड़ हुई।

यह भी पढ़े | Delhi Restaurants, Hotels Allowed to Serve Liquor: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली के होटल-क्लब में परोसी जा सकेगी शराब.

आगरा के पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा, ''आरोपी प्रदीप गुप्ता और उसका साथी यतेन्द्र यादव मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को देख उन्होंने उन पर गोली चला दी और भागने की कोशिश करने लगे। जवाबी गोलीबारी में गुप्ता घायल हो गया जबकि यादव खेतों से होता हुआ भाग गया।''

उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े | Narendra Dabholkar Murder Case: बेटे हामिद दाभोलकर ने कहा- CBI पिछले 6 साल से केस की जांच कर रही है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर.

अधिकारियों के अनुसा,र गुप्ता और मध्य प्रदेश के ग्वालियर के निवासी बस मालिक अशोक अरोड़ा के बीच कथित रूप से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच मंगलवार रात आगरा से बस का अपहरण करने की योजना बनाकर उसे अंजाम दिया गया, जिसमें करीब एक दर्जन लोग शामिल थे।

अधिकारियों ने कहा कि बस 12 घंटे बाद, बुधवार की दोपहर इटावा के धाबा से बरामद हुई। उन्होंने कहा कि इसमें सवार सभी 34 यात्री सुरक्षित हैं और अन्य वाहनों में सवार होकर अपने-अपने गंतव्यों को जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, जयपुर का मूल निवासी और आगरा में रह रहा गुप्ता बस अपहरण मामले का सरगना है। वह इटावा में सड़क परिवहन कार्यालय में एजेंट और बिचौलिये के तौर पर काम करता है।

गुप्ता और मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस की पांच टीमें बनाई गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)