नयी दिल्ली, एक अक्टूबर यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली लगाने के आखिरी दिन 2.31 गुना अभिदान मिला।
कंपनी के 2,160 करोड़ रुपये के आईपीओ में 2,73,50,957 शेयरों के मुकाबले 6,31,02,348 शेयरों के लिये बोलियां मिलीं।
यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.
पात्र संस्थागत खरीदारों के लिये आरक्षित श्रेणी को 3.34 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 93 फीसदी और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों को 2.32 गुना अभिदान मिला।
कंपनी के आईपीओ के लिये मूल्य का दायरा 552- 554 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। यूटीआई एएमसी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 645 करोड़ रुपये जुटाये थे।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट और एचडीएफसी एएमसी के बाद शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने वाली यह तीसरी एएमसी कंपनी होगी।
कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, डीएसपी मेरिल लिंच, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस आईपीओ के प्रबंधक हैं।
कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY