नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी का शेयर सोमवार को कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 554 रुपये के मुकाबले 14 प्रतिशत नुकसान के साथ बंद हुआ।
बीएसई में शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 13.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 476.60 रुपये पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में यह 11.50 प्रतिशत के नुकसान के साथ 490.25 पर सूचीबद्ध हुआ था। कारोबार के दौरान यह 14.96 प्रतिशत टूटकर 471.10 रुपये इक्विटी तक चला गया था।
यह भी पढ़े | Flipkart में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, 45 दिनों तक करना पड़ेगा ये काम- मिलेंगे इतने पैसे.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 9.74 प्रतिशत नुकसान के साथ 500 रुपये पर खुला। बाद में यह 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 481.50 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई में 6,042.68 करोड़ रुपये रहा।
यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.
कंपनी के 2,160 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 2.31 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 552 से 554 रुपये प्रति शेयर था।
निप्पन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट और एचडीएफसी एएमएसी के बाद यह शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने वाली तीसरी संपत्ति प्रबंधन कंपनी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY