जरुरी जानकारी | अमेरिका का व्यापार घाटा मई में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 54.6 अरब डॉलर रहा

वाणिज्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्यात और आयात के बीच अंतर यानी व्यापार घाटा मई में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 54.6 अरब डॉलर रहा। यह दिसंबर 2018 के बाद सर्वाधिक है। कोरोना वायरस महामारी का विश्व व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

अमेरिका का निर्यात मई में 4.4 प्रतिशत घटकर 144.5 अरब डॉलर रहा जो नवंबर 2009 के बाद सबसे कम है। आयात 0.9 प्रतिशत घटकर 199.1 अरब डॉलर रहा जो जुलाई 2010 के बाद सबसे कम है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

राजनीतक रूप से संवेदनशील चीन के साथ व्यापार घाटा मई में 7.3 प्रतिशत बढ़कर 27.9 अरब डॉलर रहा।

इस साल अब तक अमेरिका का वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार घाटा 9.1 प्रतिशत घटकर 223.4 अरब डॉलर रहा जो इससे पूर्व वर्ष 2019 में जनवरी-मई के दौरान 245.7 अरब डॉलर था।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)