विदेश की खबरें | अमेरिकी सीनेट ने वायु सेना के पहले अश्वेत चीफ ऑफ स्टाफ के नाम की पुष्टि की

उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने सीनेट में मतदान की अध्यक्षता की। ब्राउन के नाम पर शून्य के मुकाबले 98 मतों से पुष्टि की गई। पेंस ने इस क्षण को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया।

यह मतदान ऐसे समय में हुआ है जब ट्रम्प प्रशासन मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद उमड़े जन आक्रोश का सामना कर रहा है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तानी पत्रकार का सनसनीखेज ट्वीट- कराची में पाकिस्तानी एयरफोर्स करती रही पेट्रोलिंग, ट्विटर यूजर्स ने किया शहर में रातभर ब्लैक आउट और भारतीय वायुसेना के विमान को देखने का दावा.

ब्राउन हाल ही में अमेरिका प्रशांत वायु सेना के कमांडर रह चुके हैं। वह लड़ाकू पायलट हैं और उनके पास 2,900 घंटे से अधिक समय तक विमान उड़ाने का अनुभव है।

उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अपने जीवन में नस्लीय भेदभाव से निपटने और श्वेतों के वर्चस्व वाले समाज में अपने लिए जगह बनाने के संघर्ष के बारे में बताया।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत के दबाब से नरम पड़ा चीन, लद्दाख में 2.5 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वायु सेना में अपने करियर के बारे में सोच रहा हूं जहां अपने स्क्वाड्रन में मैं इकलौता अफ्रीकी अमेरिकी था या एक वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर कमरे में अकेला अफ्रीकी अमेरिकी था।’’

ब्राउन 1984 में वायु सेना में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)