अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से की बात
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से बात कर ‘‘भविष्य में संघर्ष बढ़ने से रोकने के लिए’’ भारत के साथ ‘‘रचनात्मक वार्ता’’ शुरू करने में अमेरिकी सहायता की पेशकश की है.
न्यूयॉर्क, 10 मई : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से बात कर ‘‘भविष्य में संघर्ष बढ़ने से रोकने के लिए’’ भारत के साथ ‘‘रचनात्मक वार्ता’’ शुरू करने में अमेरिकी सहायता की पेशकश की है. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि रुबियो ने ‘‘दोनों पक्षों से तनाव कम करने के तरीके खोजने का फिर से आग्रह किया.’’
बयान में कहा गया कि रुबियो ने ‘‘भविष्य में संघर्षों से बचने के लिए रचनात्मक वार्ता शुरू करने में अमेरिकी सहायता की पेशकश की.’’ पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए सटीक हमलों के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. यह भी पढ़ें : VIDEO: भारत-पाक तनाव के बीच चंडीगढ़ में देशभक्ति का जोश, मदद को उमड़ा हुजूम, वॉलंटियर्स की लगी लंबी लाइनें
पाकिस्तान ने शुकवार को लगातार दूसरी रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए तथा रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुश्मन द्वारा हवाई अड्डों और एयरबेस सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया. पाकिस्तान द्वारा यह ताजा हमला ऐसे समय में हुआ जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा ड्रोन और मिसाइल के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के प्रयासों को विफल कर दिया था
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

