वाशिंगटन, दो अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
ट्रम्प ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हम तत्काल पृथक-वास और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इसका एकसाथ सामना करेंगे।’’
इससे पहले ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर बताया था कि उनकी करीब सहयोगी होम हिक्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उन्होंने (ट्रम्प) खुद को पृथक कर लिया है।
राष्ट्रपति ने बताया था कि उन्होंने और प्रथम महिला मेलानिया ने भी कोविड-19 की जांच कराई है और उसकी रिपोर्ट का उन्हें इंतजार है।
ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ होप हिक्स, जो बड़ी मेहनत से काम कर रही थीं, उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रथम महिला (मेलानिया) और मैं अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, हम पृथक रहेंगे।’’
होप हिक्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में ‘एयर फोर्स वन’ में राष्ट्रपति के साथ यात्रा की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY