विदेश की खबरें | अमेरिका ने सूडान में हिंसा में शामिल पक्षों पर प्रतिबंध की घोषणा की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिकी गृह विभाग के मुताबिक, अमेरिका सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स’ के बीच जारी संघर्ष में संलिप्त अधिकारियों के साथ ही कुछ अन्य लोगों, जोकि सूड़ान के लोकतांत्रिक परिवर्तन को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं या इसमें शामिल हैं, पर वीजा प्रतिबंध लगा रहा है।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने चार मई को प्रतिबंधों के लिए आधार तय करते हुए एक कार्यकारी आदेश जारी किया था।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने एक बयान में कहा, ‘‘इन उपायों का उद्देश्य सूडान की शांति, सुरक्षा और स्थिरता को नुकसान पहुंचाने के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराना है।’’

अमेरिका ने बृहस्पतिवार को सूडान के युद्धरत पक्षों से संघर्ष विराम वार्ता पर लौटने और शांति प्रयासों के लिए स्थायी संघर्ष विराम का पालन करने के वास्ते ठोस प्रयास करने का आग्रह किया।

सूडान की सेना ने बुधवार को कहा था कि उसने देश पर नियंत्रण को लेकर अर्द्धसैनिक बल के साथ हफ्तों से जारी संघर्ष को रोकने के लिए हो रही वार्ता निलंबित कर दी है।

गौरतलब है कि सूडान के दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता कराने के लिए अमेरिका और सऊदी अरब मध्यस्थता कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)