एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: ट्रक की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, दो घायल

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्‍य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये.

UP Road Accident: ट्रक की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, दो घायल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

मिर्जापुर (उत्‍तर प्रदेश), 31 अगस्त : मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्‍य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये.

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि 30 और 31 अगस्‍त की मध्‍यरात्रि को कटरा कोतवाली क्षेत्र में विकास भवन के सामने एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्‍कर मार दी. इस घटना में दोपहिया वाहन सवार गुडि़या देवी (32) की मौत हो गयी. यह भी पढ़ें : Jharkhand: निलंबित बीजेपी नेता सीमा पात्रा को 12 सितंबर तक रिमांड में भेजा गया, बोली- मुझे फंसाया है

उन्‍होंने बताया कि इस हादसे में सावित्री और रामदुलारे घायल हो गये. दोनों को हालत गम्‍भीर होने के मद्देनजर वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. पुलिस मामला दर्ज कर आवश्‍यक कार्यवाही कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).