Sydney Road Accident: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सड़क हादसा, शिशु की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कार की चपेट में आने से एक शिशु की मौत हो गई और दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की पुलिस ने बताया कि सोमवार को दोपहर लगभग 3:30 बजे, सिडनी से 37 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मिंटो स्थित एक शॉपिंग सेंटर के पार्किंग क्षेत्र में एक पैदल यात्री को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया.
सिडनी, 16 सितंबर : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कार की चपेट में आने से एक शिशु की मौत हो गई और दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की पुलिस ने बताया कि सोमवार को दोपहर लगभग 3:30 बजे, सिडनी से 37 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मिंटो स्थित एक शॉपिंग सेंटर के पार्किंग क्षेत्र में एक पैदल यात्री को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया. अधिकारी पहुंचे और एम्बुलेंस पैरामेडिक्स के आने तक पांच महीने की बच्ची का सीपीआर शुरू किया, लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
वहीं, पांच साल के बच्चे का भी एम्बुलेंस पैरामेडिक्स ने इलाज किया और फिर उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. स्थानीय मीडिया ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन एक एसयूवी था और पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय चालक को कोई चोट नहीं आई. पुलिस ने घटनास्थल का पता लगा लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. 10 सितंबर को भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जब सिडनी से 500 किलोमीटर उत्तर में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर डूब जाने से एक बच्ची की मौत हो गई थी. न्यू साउथ वेल्स राज्य की पुलिस ने एक बयान में कहा कि राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में सिडनी से 540 किलोमीटर उत्तर में टेंटरफील्ड शहर के पास हुई दुर्घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया. यह भी पढ़ें : India-US Trade: रूसी तेल खरीदने से अमेरिका को नुकसान, ट्रेड वार्ता के बीच नवारो का दावा- ‘भारत चीन के साथ असहज’
पुलिस ने बताया कि काली एसयूवी बांध में गिरने और डूबने से पहले एक पेड़ से टकरा गई थी. वाहन में सवार 11 वर्षीय लड़की को पानी से बेहोशी की हालत में बाहर निकालने के बाद एम्बुलेंस पैरामेडिक्स ने उसका इलाज किया, लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 50 वर्षीय वाहन चालक महिला, को भी पानी से बाहर निकाला गया और पैरामेडिक्स ने घटनास्थल पर ही उसका इलाज किया, जिसके बाद उसे स्थिर हालत में अस्पताल ले जाया गया. एनएसडब्ल्यू पुलिस ने कहा कि दुर्घटना जांच इकाई के अधिकारियों ने घटनास्थल का पता लगा लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2025 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

