देश की खबरें | उप्र: संपत्ति के लिए पति की हत्या करवाने वाली महिला गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर, 22 जुलाई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 57 वर्षीय पति की हत्या कराने के आरोप में एक अधेड़ महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 50 वर्षीय सरोज ने अपने पति श्रीपाल की गोली मारकर हत्या करवा दी क्योंकि वह खेत सहित अपनी संपत्ति अपनी पत्नी और बच्चों के बजाय अपने भाइयों को देना चाहता था।

यह भी पढ़े | India Ideas Summit: पिछले 6 वर्षों के दौरान हमने अपनी अर्थव्यवस्था को पहले से अधिक सुधारने की कोशिश की- पीएम मोदी : 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपने पति की योजना से परेशान होकर, सरोज ने एक व्यक्ति से अपने पति को मारने के लिए कहा और इसके लिए उसे एक लाख रुपये देने का वादा किया।

सिंह ने कहा, "दंपति डिबाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगापुर गांव में रहते थे। श्रीपाल के अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक दिव्यांग बेटे के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। वह खेत सहित अपनी सारी संपत्ति अपने भाइयों को देना चाहते थे।"

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: CM अशोक गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- हमारी सरकार को गिराने की हो रही है कोशिश, मेरे दल के महत्वकांक्षी नेता भी शामिल.

अधिकारी ने कहा कि पति के फैसले से नाराज होकर, सरोज ने अपने गांव के एक व्यक्ति से संपर्क कर उसकी हत्या की साजिश रची। श्रीपाल का शव 15 जुलाई की सुबह उसके खेत में मिला था।

उन्होंने कहा कि अंतत: प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की गई, जिससे पुलिस को साजिश में सरोज की भूमिका का पता चला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

श्रीपाल की हत्या करने वाला व्यक्ति प्रेमपाल फरार है। उसका पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)