एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र: पत्नी के मायके चले जाने से दुखी व्यक्ति ने खुद को मारी गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से दुखी 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने घर में खुद को गोली मार ली।।

देश की खबरें | उप्र: पत्नी के मायके चले जाने से दुखी व्यक्ति ने खुद को मारी गोली
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, 19 जुलाई उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से दुखी 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने घर में खुद को गोली मार ली।।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिज़र्व में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 108 जानवरों की हुई मौत: असम सरकार: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि घटना बाबरी पुलिस थानांतर्गत सोंटा गांव में शनिवार रात को हुई।

पुलिस ने कहा कि बालेन्द्र सिंह की पत्नी और उसके बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था जिसके बाद महिला बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला, कहा- पार्टी ने तीन मुद्दों को लेकर झूठ को संस्थागत रूप दिया.

पुलिस के मुताबिक सिंह ने देसी तमंचे से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).