देश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला, कहा- पार्टी ने तीन मुद्दों को लेकर झूठ को संस्थागत रूप दिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को बीजेपी पर हमला बोला है . उन्होंने आरोप लगाया गया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने संस्थागत झूठ बोले हैं, जिसकी भारत को कीमत चुकानी पड़ेगी. शनिवार को राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ एलएसी पर हुए हिंसक संघर्ष पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार की कायराना हरकतों की वजह से भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला, कहा- पार्टी ने तीन मुद्दों को लेकर झूठ को संस्थागत रूप दिया
राहुल गांधी (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 19 जुलाई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया गया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने संस्थागत झूठ बोले हैं, जिसकी भारत को कीमत चुकानी पड़ेगी. कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, "बीजेपी ने तीन मामलों को लेकर झूठ को संस्थागत रूप दिया है, कोविद -19 (Covid-19) परीक्षण प्रतिबंधित करके और मौतों की गलत संख्या बताकर, जीडीपी को लेकर एक नई गणना पद्धति का उपयोग करके और चीनी घुसपैठ पर मीडिया को डरा-धमका कर. जल्द ही यह भ्रम टूट जाएगा और भारत इसकी कीमत चुकाएगा."

इससे पहले उन्होंने सरकार को चेतावनी दी थी कि 10 अगस्त तक भारत कोरोनावायरस मामलों में दो मिलियन यानि कि 20 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगा. उन्होंने 10 लाख मामले दर्ज होने को लेकर सरकार को उचित कदम उठाने की सलाह भी दी थी.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- कोरोना से मौत हो, चीनी घुसपैठ या GDP, बीजेपी ने झूठ को संस्थागत कर दिया

शनिवार को राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ एलएसी पर हुए हिंसक संघर्ष पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार की कायराना हरकतों की वजह से भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).