देश की खबरें | भाजपा सरकार में उप्र सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना: प्रियंका
जियो

नयी दिल्ली, 16 जून कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के पशुधन मामले को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के तहत राज्य का सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्यपालिका से जुड़े भ्रष्टाचार की भनक नहीं है?

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी बोले-भारत में कई संस्थान और वैज्ञानिक कोरोना की वैक्सीन पर कर रहे हैं काम, हमें इसके जल्द आने का इंतजार.

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, ‘‘ उप्र की भाजपा सरकार में प्रदेश का सबसे बड़ा दफ्तर सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पशुधन विभाग के घोटाले ने सरकार के पूरे भ्रष्ट तंत्र की कलई खोल दी। प्रदेश की कार्यपालिका के केंद्र के इर्द-गिर्द भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘क्या मंत्रियों व मुख्यमंत्री को इसकी भनक ही नहीं है? यदि ऐसा है तो ये तथ्य चौंकाने वाला है। ये उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान है।’’

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, डॉक्टरों की टीम कर रही देखभाल : 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गौरतलब है कि पशुधन विभाग में करोड़ों रुपये का ठेका दिलाने के बदले इंदौर के व्यापारी मंजीत भाटिया से कथित तौर पर 9.72 करोड़ रुपये हड़पने का मामला इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति में गर्माया हुआ है।

इस मामले में एसटीएफ ने रविवार को पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के निजी सचिव धीरज कुमार देव और प्रधान सचिव रजनीश दीक्षित के अलावा एके राजीव, अनिल राय, रूपक राय, उमाशंकर तिवारी और आशीष राय नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)