देश की खबरें | उप्र: दो लड़कियों का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

बलिया (उत्तर प्रदेश), 24 जून बलिया जिले के नरही क्षेत्र के एक गांव से दो लड़कियों को कथित तौर पर अगवा कर हैदराबाद ले जाकर उनसे बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गत 14 जून को नरही थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियों के अपहरण होने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि दोनों सहेलियों में एक की उम्र 12 वर्ष और दूसरी की 16 वर्ष है तथा इस मामले में 16 जून को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि एक पीड़िता ने उन्हें बताया कि उसके गांव के रहने वाले दीपक नाम के एक युवक ने पड़ोसी गांव के निवासी एवं अपने दोस्त सोनू के साथ उसका और उसकी सहेली का अपहरण कर लिया था तथा उन्हें हैदराबाद ले गये, जहां दोनों ने उनसे बलात्कार किया।

सूत्रों ने बताया कि दोनों लड़कियों के बयान के आधार पर इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दोनों लड़कियों की जिला अस्पताल में जांच करायी है। वहीं, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किये जा रहे हैं।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)