एजेंसी न्यूज

केंद्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिख मराठवाड़ा विकास बोर्ड के विस्तार की मांग की

केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मांग की है कि वह राज्यपाल बी एस कोश्यारी से मराठवाड़ा विकास बोर्ड के विस्तार की सिफारिश करें. पिछड़े मराठवाड़ा क्षेत्र के विकास के लिए इस बोर्ड का गठन किया गया था.

केंद्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिख मराठवाड़ा विकास बोर्ड के विस्तार की मांग की
सीएम एकनाथ शिंदे (Photo Credits : Twitter)

औरंगाबाद, 14 सितंबर : केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मांग की है कि वह राज्यपाल बी एस कोश्यारी से मराठवाड़ा विकास बोर्ड के विस्तार की सिफारिश करें. पिछड़े मराठवाड़ा क्षेत्र के विकास के लिए इस बोर्ड का गठन किया गया था. मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद से ताल्लुक रखने वाले कराड ने शिंदे को सोमवार को भेजे पत्र में दावा किया कि राज्य की पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार ने विकास बोर्ड को पूरी तरह से नजरअंदाज किया था.

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल थीं. विकास बोर्ड मराठवाड़ा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और सड़कों की स्थिति का अध्ययन कर सरकार के समक्ष रिपोर्ट पेश करता है. यह भी पढ़ें : UP: स्कूल बस और डंपर की टक्कर में 28 बच्चे घायल, मुख्यमंत्री योगी घटना का संज्ञान लिया

कराड ने पत्र में लिखा है कि इन रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार क्षेत्र के लिए धन के आवंटन की योजना बनाती है, लिहाजा इसे एक विस्तार दिया जाना चाहिए. सोमवार को मुख्यमंत्री शिंदे औरंगाबाद में थे, जहां उन्होंने राज्य के कैबिनेट मंत्री संदीपन भुमरे के निर्वाचन क्षेत्र पैठण का दौरा किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2022 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).