कवरत्ती, 31 जुलाई केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर लक्षद्वीप पहुंचे हैं।
लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल ने शनिवार शाम को भट्ट का आधिकारिक रूप से स्वागत किया और पर्यटन के क्षेत्र पर उनसे वार्ता की।
केंद्रीय मंत्री रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और मछुआरों से बातचीत करेंगे।
भट्ट शनिवार को गुरुवायूर मंदिर गए। उन्होंने केरल में पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर विभिन्न पर्यटन पक्षकारों के साथ बातचीत की।
लक्षद्वीप प्रशासन ने ‘उज्ज्वल भारत उज्जवल भविष्य’ के समापन पर भव्य समारोह आयोजित किया था। इसका आयोजन अटल पर्यावरण भवन, करवत्ती में किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कवरत्ती समेत पूरे देश में 113 स्थानों पर आयोजित समापन समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY