खेल की खबरें | अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप: इंग्लैंड जीता, फ्रांस की हार

ग्रुप ई मैच में इंग्लैंड ने डेन स्कार्लेट के पहले हाफ में हेडर से दागे गोल की बदौलत जीत दर्ज की। ट्यूनीशिया को बराबरी हासिल करने के मौके मिले लेकिन टीम इनका फायदा नहीं उठा सकी।

दूसरी तरफ फ्रांस के खिलाफ ग्रुप एफ मैच में दक्षिण कोरिया ने 22वें मिनट में ली सेयुंग वोन के गोल से बढ़त बनाई जिसे दूसरे हाफ में टीम ने ली यंग जुन के हेडर पर दागे गोल से दोगुना कर दिया।

फ्रांस ने एलेन विरगीनियस के पेनल्टी पर दागे गोल से हार के अंतर को कम किया।

ग्रुप ई के ही एक अन्य मैच में इराक को 4-0 से हराकर उरुग्वे ग्रुप ई में शीर्ष पर पहुंच गया। टीम बेहतर गोल अंतर के कारण इंग्लैंड से आगे है।

ग्रुप ई के अगले दौर के मुकाबलों में गुरुवार को उरुग्वे की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी जबकि ट्यूनीशिया को इराक के खिलाफ खेलना है।

ग्रुप एफ में गाम्बिया ने होंडुरास को 2-1 से हराया और कोरिया के साथ शीर्ष पर चल रहा है।

ग्रुप एफ के अगले दौर के मुकाबलों में गुरुवार को फ्रांस और गाम्बिया तथा दक्षिण कोरिया और होंडुरास आमने सामने होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)