विदेश की खबरें | रूस पर यूक्रेन के पलटवार से दोनों पक्षों के काफी संख्या में सैनिक हताहत हो रहे हैं: ब्रिटिश अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों ने अपने नियमित आकलन में कहा कि मार्च में बाखमत के लिए लड़ाई के चरम पर रहने के समय से रूस को हुआ नुकसान संभवत: अपने उच्चतम स्तर पर है।

ब्रिटिश खुफिया विभाग के मुताबिक, सर्वाधिक भीषण लड़ाई बाखमत और यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्स्क प्रांत के दक्षिणपूर्वी जपोरिज्जिया प्रांत में केंद्रित है।

हालांकि, अद्यतन सूचना में यह बताया गया है कि यूक्रेन इन इलाकों में आक्रामक है तथा कुछ आगे भी बढ़ा है। इसने कहा कि रूसी सेना यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में ‘तुलनात्मक रूप से प्रभावकारी रक्षा अभियान’ चला रही है।

यूक्रेनी सेना ने रविवार सुबह कहा कि पिछले 24 घंटे में रूस ने 43 हवाई हमले किये हैं, चार मिसाइलें दागी हैं और रॉकेट लॉंचर से 51 हमले किये हैं।

जनरल स्टाफ द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यूक्रेन के औद्योगिक पूर्वी हिस्से में आक्रामक अभियान की रूस की कोशिशें जारी हैं। इसमें दोनेत्स्क प्रांत के बाखमत, अवदिवका, मरिनका और लेयमन को लक्षित किया जा रहा है। कुल 26 झड़पें हुई हैं।

दोनेत्स्क के क्षेत्रीय गवर्नर पावलो केरीलेंको ने कहा कि दो नागरिक मारे गये हैं।

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से के अन्य क्षेत्रों में हवाई हमले किये हैं।

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्संद्र प्रोकुदीन ने कहा कि रूस के हमले से खेरसोन प्रांत में एक नागरिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये।

दक्षिण पश्चिम ओडेसा प्रांत में क्षेत्रीय सरकार के प्रवक्ता सेरहीय ब्राचुक ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने खेरसोन प्रांत के पास रूस के कब्जे वाले बंदरगाह शहर हेनीचेस्क में एक बड़े गोलाबारूद डिपो को नष्ट कर दिया।

ब्राचुक ने कहा, ‘‘हमारे सशस्त्र बलों ने आज सुबह एक बड़ा हमला किया।’’

इस बीच, छह जून को काखोवा बांध टूटने से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)