देश की खबरें | उद्धव ठाकरे ने कोरोना मरीजों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी प्लाज्मा परियोजना की शुरूआत की

मुंबई, 29 जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कोविड-19 के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए ‘प्लाज्मा थैरेपी- सह-परीक्षण’ परियोजना की शुरूआत की।

राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने इसे दुनिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी पहल बताया।

यह भी पढ़े | ICMR से अनुमोदन मिलने के बाद हरियाणा अपने सभी मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थेरेपी शुरू करेगा : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस पद्धति में ऐसे लोगों के रक्त से प्लाज्मा प्राप्त किया जाता जो इस संक्रमण से उबर चुके हैं। इसके बाद वह प्लाज्मा इलाज करा रहे रोगियों को दिया जाता है।

अधिकारी ने कहा कि इस परियोजना का नाम 'प्लेटिना' रखा गया है। यह दुनिया में इस तरह की सबसे बड़ी परियोजना है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में स्कूलों को फिर से खोलने पर 5 जुलाई के बाद होगा फैसला, राज्य शिक्षा मंत्री ने कहा अभिभावक नहीं चाहते अभी स्कूल खुलें.

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत हमारा इरादा कोरोना वायरस के 500 गंभीर मरीजों का जीवन बचाना है।

यह परीक्षण 21 मेडिकल कॉलेजों में कया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी गंभीर रोगियों को 200 मिली प्लाज्मा की दो खुराक मुफ्त दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)