जरुरी जानकारी | उबर के फूड डिलिवरी व्यवसाय ने यात्री सेवाओं वाले मुख्य कारोबार को पीछे छोड़ा

के खाना पहुंचाने के व्यवसाय ने इस साल की तीसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस नये व्यवसाय ने तिमाही के दौरान कंपनी के मुख्य यात्री सेवा व्यवसाय को पीछे छोड़ दिया।

इससे पता चलता है कि महामारी ने किस तरह से उपभोक्ताओं के व्यवहार को बदला है और कंपनी ने किस तरह से खुद को बदली परिस्थितियों के हिसाब से ढाला है।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu: मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी को दी जमानत, पीड़िता को 18 साल होने पर करेगा शादी.

उबर को तीसरी तिमाही में 1.09 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। इस दौरान कंपनी की आय साल भर पहले की तुलना में 18 प्रतिशत कम होकर 3.13 अरब डॉलर रह गयी। कंपनी के आवागमन व्यवसाय से प्राप्त आय इस दौरान साल भर पहले की तुलना में 53 प्रतिशत कम होकर 1.37 अरब डॉलर रह गयी।

भले ही आवागमन व्यवसाय का प्रदर्शन एक साल पहले की तुलना में खराब हुआ हो पर दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-जून की तुलना में इसमें सुधार हुआ है। जून तिमाही में इस खंड से महज 79 करोड़ डॉलर की आय हुई थी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक सरकार दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएगी: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा.

उबर खाद्य व्यवसाय की आय इस दौरान साल भर पहले की तुलना में 125 प्रतिशत बढ़कर 1.45 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसका कारण महामारी के चलते लोगों के बाहर जाकर खाना कम करना और डिलिवरी बढ़ाना रहा है।

उबर के फूड डिलिवरी व्यवसाय ने दूसरी तिमाही में भी यात्री सेवा व्यवसाय से बेहतर प्रदर्शन किया था।

उबर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दारा खोस्रोशाही ने एक बयान में कहा कि टीम ने अनिश्चित और मुश्किल समय में बेहतर प्रदर्शन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)